मुजफ्फरनगर में एक स्कूल का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है. जिसके एक शिक्षिका एक छात्र तो अन्य छात्रों से पिटवा रही है. शिक्षिका ने धर्म को लेकर कुछ आपत्तिजनक शब्द भी बोले हैं. जिससे ये मामला और गंभीर हो गया है.
वायरल वीडियो में दिख रहे एक बच्चे को उसके सहपाठी द्वारा अपने शिक्षक के कहने पर पीटने पर पीड़ित छात्र के पिता ने कहा कि “मेरा बेटा 7 साल का है। यह घटना 24 अगस्त की है। शिक्षक ने छात्रों से मेरे बच्चे को बार-बार पिटवाया।
मेरे भतीजे ने वीडियो बनाया, वह किसी काम से स्कूल गया था…मेरे 7 साल के बच्चे को एक-दो घंटे तक प्रताड़ित किया गया।वह डरा हुआ है…यह कोई हिंदू-मुस्लिम मामला नहीं है। हम चाहते हैं कि कानून अपना काम करे”.
पुलिस का क्या है कहना
Teacher instructs children to slap their Muslim classmate in UP's Muzaffarnagar, police promise action after video goes viral
Read @ANI Story | https://t.co/a2bRIS3NDP#Muzaffarnagar #UP #UPPolice pic.twitter.com/YP7lsKHzQg
— ANI Digital (@ani_digital) August 25, 2023
पुलिस ने इस मामले की जाँच की है और कहा कि बच्चे ने होमवर्क नहीं किया था, जिसकी वजह से महिला टीचर द्वारा अन्य बच्चों से उसे मार पढ़वाई गयी. इसके साथ ही टीचर ने कहा कि मुस्लिम महिलाएं अपने बच्चों कि पढ़ाई पर ध्यान नहीं देती इस वजह से उनकी पढ़ाई नहीं हो पाती. इस बात की पुष्टि वीडियो बनाने वाले शख्स ने भी की है. इसके अलावा महिला शिक्षिका के खिलाफ विभागीय कार्यवाही
की जा रही है.





