April 12, 2026 11:50 am

Nikki Yadav Murder Case : निक्की को याद कर रो रहा साहिल, बताई हत्या का वजह

Google

नई दिल्ली :। अपनी पहली पत्नी निक्की यादव का मर्डर करने के बाद साहिल गहलोत अब उसे मिस कर रहा है। पुलिस पूछताछ के दौरान, उसके आंखों में आंसू आ गए। इसका दावा पुलिस के सूत्रों ने किया है।

सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान साहिल गहलोत काफी रोया। वह निक्की के केयरिंग स्वभाव को याद कर रहा है। साहिल ने कहा कि निक्की उसके बीमार रहने पर रात भर जागा करती थी और उसकी छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखती थी। रोने के दौरान साहिल ने यह भी बताया कि आखिर उसे क्यों निक्की की हत्या करनी पड़ी।

निक्की को याद कर छलक पड़े साहिल के आंसू :

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने आरोपियों को बैठाकर पूछताछ चल रही है। इस बीच पुलिस के सूत्रों ने दावा किया कि रविवार को पूछताछ के दौरान साहिल गहलोत काफी रोया। साहिल ने कहा कि निक्की काफी केयरिंग थी। उसने कहा कि एक बार जब वह बीमार हुआ तो निक्की ने रात भर जगकर उसकी सेवा की थी। निक्की हमेशा उसकी छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखती थी।

साहिल ने पुलिस को बताया कि वह निक्की के साथ जिंदगी बिताना चाहता था लेकिन दूसरी बिरादरी का होने के चलते साहिल के परिवार वाले निक्की को कबूल नहीं रहे थे। साहिल ने आगे कहा कि उसने कई बार परिवार को इसके लिए समझाया लेकिन परिवार वालों ने कहा कि तुम उससे पीछा छुड़ा लो। साहिल ने आगे कहा कि इसके बाद मैंने निक्की को मनाने में लग गया। वह नहीं मानी और मजबूरन उसे निक्की की हत्या करनी पड़ी।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer