December 5, 2025 5:05 am

दुनिया के किसी देश में नहीं है हिंदुस्तान के PM को झुकाने की औकात: कांग्रेस

PM-of-India
Google

नई दिल्ली :। प्रधानमंत्री मोदी पर अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस के बयान को लेकर भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी हमला बोला। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर जॉर्ज सोरोस को फटकार लगाई है। जयराम रमेश ने कहा कि PM मोदी से जुड़ा अदाणी घोटाला भारत में लोकतांत्रिक पुनरुत्थान शुरू करता है या नहीं, यह पूरी तरह कांग्रेस, विपक्ष व हमारी चुनाव प्रक्रिया पर निर्भर है।

कांग्रेस ने भी साधा जॉर्ज सोरोस पर निशाना

जयराम रमेश ने आगे कहा कि अदाणी मामले का जॉर्ज सोरोस से कोई लेना-देना नहीं है। हमारी नेहरूवादी विरासत सुनिश्चित करती है कि उन जैसे लोग हमारे चुनाव परिणाम तय नहीं कर सकते हैं। यह पूरी तरह कांग्रेस, विपक्ष व हमारी चुनाव प्रक्रिया पर निर्भर है।

दुनिया के किसी देश में नहीं है हिंदुस्तान के PM को झुकाने की औकात

वहीं, कांग्रेस नेता (नेशनल मीडिया पैनलिस्ट, कांग्रेस) सुरेंद्र राजपूत ने भी जॉर्ज सोरोस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘स्मृति ईरानी साफ सुन लो, मोदी जी को कोई झुकाये कोई उठाये ये देखना भाजपा का काम है, लेकिन हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री को झुकाने की औकात दुनिया में किसी की नहीं है। भाजपा देश के पीछे न छुपे।

क्या है मामला

बता दें कि अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस ने पीएम मोदी पर अदाणी मामले को लेकर कई आरोप लगाए थे। जिसके बाद भाजपा ने जॉर्ज सोरोस पर हमला बोला। स्मृति ईरानी ने कहा कि जॉर्ज सोरोस जैसे व्यक्ति चाहते हैं कि एक कमजोर देश हो, जिसमें एक कमजोर सरकार हो और जो उनके दिशा-निर्देश अनुसार चले, लेकिन ये एक नया हिंदुस्तान है।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer