- निजी बख्तरबंद ट्रेन से स्वदेश लौट आए किम जोंग उन
सियोल : अमेरिका के कट़़टर दुश्मन नार्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का छह दिन को रूस दौरा खत्म हो चुका है। छह दिन की रूस यात्रा के बाद किम जोंग उन सोमवार को अपने निजी बख्तरबंद ट्रेन से स्वदेश लौट आए। रूस के साथ कई महत्वपूर्ण डील करने के अलावा उन्होंने वहां हथियारों और टेक्नोलाजी से जुड़े कई स्थलों का दौरा किया। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से लेकर रक्षा मंत्री सर्गेई सोइगू से कई दौर की वार्ता की।
- रूसी फाइटर जेट को काफी करीब से परखा
छह दिन के रूस दौरे में किम ने यूरी गागरिन एविएशन प्लांट और याकोवलेव प्लांट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रूसी फाइटर जेट को काफी करीब से परखा। वह सुखोई-57 के काकपिट सहित विमान के अन्य हिस्सों का निरीक्षण करते नजर आए। उन्होंने सुपरसोनिक मिसाइल भी देखा। विशेषज्ञों का मानना है कि पुतिन को हथियार सप्लाई के बदले किम अपनी वायुसेना और नौसेना को उन्नत करने में रूस से मदद के लिए बात की है। पश्चिम के साथ टकराव में फंसे दोनों देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन करते हुए हथियार हस्तांतरण सौदे पर जोर दे रहे हैं।
