February 21, 2026 7:45 am

अब यूपी में इन छुट्टा जानवरों के हमले में चोटिल होने पर मिलेगा मुआवजा

now-compensation-will-be-given-if-injured-in-the-attack-of-these-stray-animals-in-up

लखनऊ: यूपी की योगी सरकार ने आवारा जानवरों जैसे नीलगाय और सांड की चपेट में आने वाले लोगों के लिए बड़ा फैसला लिया है. जिसके अनुसार इनके हमले से घायल या अपंग होने की दशा में मुआवजा दिया जायेगा.

सीएम योगी के इस निर्देश के मुताबिक 60 % से अधिक अपंग होने पर 2.50 लाख तक का मुआवजा मिलेगा, जबकि 40 से 60 प्रतिशत तक अपंग होने पर 74 हज़ार का मुआवजा दिया जायेगा. इसके अलावा 1 हफ्ते से अधिक अवधि तक अस्पताल में भर्ती होने पर 16000 का मुआवजा मिलेगा.

राज्य आपदा के अंतर्गत आएंगे ऐसे मामले

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने छुट्टा जानवरों जैसे खासकर नीलगाय और सांड के हमलों को राज्य आपदा की घटनाओं की सूची में शामिल किया है. जिससे अब नील गाय और सांड के हमले या टक्कर से घायलों को मुआबजा दिया जायेगा. बता दें इससे पहले योगी सरकार ने इनसे होने वाली मौतों पर 4 लाख के मुआवजे का ऐलान किया था.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer