जोशीमठ के बाद अब जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के रामबन जिले में कई लोगों के घरों में दरार आने लगी है. इसके बाद तत्काल 5 घरों के परिवारों को स्कूल की इमारत में स्थानांतरित किया गया है.
वहीँ डोडा के 19 परिवारों को भी शिफ्ट किया गया है. इसकी वजह से इन परिवारों की चिंता बढ़ गई है और आस-पास रहने वालों की भी. वहीँ मौके पर नुकसान का आंकलन किया जा रहा है.
क्यों आयी दरारें?
स्थानीय निवासी ने बताया कि घरों में दरारें तब दिखीं जब राजमार्ग पर कार्य हो रहा था. कंपनी द्वारा बस्ती इलाके में की जा रही पहाड़ की कटाई से पहाड़ खिसकने लगा जिससे दरारें आयी है.
वहीँ अब स्थानीय निवासियों ने निर्माण कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और आरोप लगाया कि उसकी वजह से 20 से 25 मकान असुरक्षित हो गए हैं.





