March 17, 2026 4:29 am

कोलकाता से गिरफ्तार हुआ पाकिस्तानी जासूस, संवेदनशील दस्तावेज बरामद

कोलकाता :। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया गया है। बिहार के रहने वाले पाकिस्तानी जासूस के पास से संवेदनशील दस्तावेज जब्त भी किए गए। जानकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस ने उसे हावड़ा स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि उसे देश की सुरक्षा के लिए खतरनाक गतिविधियों में सीधे तौर पर शामिल पाया गया। घंटों पूछताछ के बाद उस व्यक्ति को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। उसके मोबाइल फोन में तस्वीरें, वीडियो और ऑनलाइन चैट के रूप में गुप्त जानकारी मिली थीं।

उन्होंने बताया कि उसने पाकिस्तान के एक संदिग्ध खुफिया संचालक को भेजी थीं। कोलकाता में एक कूरियर सेवा कंपनी में काम करने वाला आरोपी व्यक्ति पहले दिल्ली में रहता था। उस व्यक्ति को शनिवार को शहर की एक अदालत में पेश किया जाएगा।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer