November 1, 2025 2:27 am

बॉक्स ऑफिस पर दिख रहा Pathaan movie का जलवा,तीन दिन में 162 करोड़ के पार…

Pathaan Worldwide collection day 3
Google

नई दिल्ली :। शाहरुख खान की Pathaan movie बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। दो दिनों में ही यह फिल्म बॉलीवुड के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पहले दिन ही पठान ने दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। दूसरे दिन तो इसने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। अब तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।

Pathaan movie की जबरदस्त ओपनिंग :

पठान ने बॉक्स ऑफिस पर 57 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग की थी। दूसरे दिन इसने 23.68 प्रतिशत की बढ़त दर्ज करते हुए 70 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन किया। तीसरे दिन शुक्रवार को भी पठान का पूरा जोर चला और फिल्म ने ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है।

तीन दिन में बटोरे इतने करोड़ :

सैकनिलक डॉट कॉम के अनुसार शुक्रवार को सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 34.50 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही इसका टोटल कलेक्शन 162 करोड़ के पार पहुंच गया। 27 जनवरी को हिंदी बेल्ट में सिर्फ 27.91 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई थी। शुक्रवार को भी सबसे ज्यादा दर्शक नाइट शो में देखे गए।

शनिवार को भी होगी धांसू कमाई :

फिल्म का धांसू कलेक्शन देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये 5 दिनों में 240 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। शनिवार को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

पठान ने रिलीज के तीसरे दिन ही 10 पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का कुल बजट 260 के आसपास का है ऐस में तीन दिनों में ही फिल्म ने अपनी लागत निकाल ली है।

 

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer