March 21, 2026 9:54 am

Nepal aircraft crash : पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटनाग्रस्त, बचाव कार्य जारी…

Plane crashes at Pokhara International Airport

Nepal aircraft crash : पड़ोसी देश नेपाल से एक दुखद घटना सामने आई है जिसमें नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 72 सीटों वाला एक यात्री विमान किसी कारणवश दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। ऐसे में फिलहाल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है और वहां पर बचाव कार्य जारी है।

68 यात्री व चालक दल के 4 सदस्य भी थे सवार :

आपको बता दें यह दुर्घटना पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच हुई है। इसके अलावा यति एयरलाइंस के विमान में 68 यात्रियों के अलावा 4 चालक दल के सदस्य भी विमान में सवार थे। जिसकी पुष्टि यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने की है।

वहीं दुर्घटना की पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल रही है, जिसमें तमाम तस्वीरों और वीडियो में दुर्घटना स्थल से धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है। वहीं हेलीकॉप्टर से दुर्घटना स्थल पर एक बचाव दल तैनात कर दिया गया है।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer