दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले के तहत सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 70,000 से अधिक भर्तियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
उन्होंने कहा कि “आजादी के अमृत महोत्सव में जब देश विकसित होने के लक्ष्य पर काम कर रहा है, आपका सरकारी नौकरी में आना बहुत बड़ा अवसर है। ये आपके परिश्रम का परिणाम है। मैं नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी युवाओं को बधाई देता हूं”.
पीएम ने आगे कहा “जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं उनके लिए यह यादगार दिन है लेकिन साथ-साथ देश के लिए भी यह बहुत ऐतिहासिक दिवस है। 1947 में आज के ही दिन(22 जुलाई) तिरंगे को संविधान सभा द्वारा वर्तमान स्वरूप में स्वीकार किया गया था”.
बिना नाम लिए कांग्रेस पर हमला
अर्थव्यवस्था के विस्तार में हमारे बैंकिंग सेक्टर की भी अहम भूमिका होती है। आज भारत उन देशों में से एक है, जहां का बैंकिंग सेक्टर सबसे मजबूत माना जाता है। मगर 9 वर्ष पहले ऐसी स्थिति नहीं थी। जब सत्ता का स्वार्थ राष्ट्रहित पर हावी होता है तब कैसी बर्बादी होती है, देश में कई उदाहरण हैं। हमारी बैंकिंग सेक्टर ने तो पिछली सरकार के दौरान इस बर्बादी को महसूस किया है”.





