February 20, 2026 6:43 pm

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जारी किया 71,000 कर्मियों को नियुक्ति-पत्र

pm-modi

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘रोजगार मेला’ के तहत सरकारी विभागों में चयनित 71,000 कर्मियों को नियुक्ति-पत्र जारी किया।

इसके बाद पीएम ने सभी को सम्बोधित करते हुए बधाई दी और कहा कि “आप सभी को ये नियुक्ति पत्र कड़ी मेहनत से मिला है इसके लिए मैं आपको और आपके परिवार को बधाई देता हूं। कुछ दिन पहले गुजरात में ही ऐसे रोजगार मेले का आयोजन हुआ था और इसी महीने असम में भी एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है.

बीते 9 वर्षो में भारत सरकार (Indian Government) ने सरकारी भर्ती प्रक्रिया को ज्यादा तेज करने, ज्यादा पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने को भी प्राथमिकता दी है. इन 9 वर्षों के दौरान रोजगार की नई संभावनाओं को केंद्र में रखकर सरकार की नीतियां तैयार की गई हैं.

9 साल पहले आज के ही दिन लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे। तब पूरा देश उत्साह, उमंग और विश्वास से झूम उठा था। सबका साथ-सबका विकास के मंत्र के साथ कदम बढ़ाने वाला भारत, आज विकसित भारत बनने के लिए प्रयास कर रहा है.

बीते 9 वर्षों में देश में गरीबों के लिए जो 4 करोड़ पक्के घर बनाए गए हैं उन्होंने भी रोजगार के अनेक नए अवसर बनाए हैं। गांव-गांव में खुले 5 लाख कॉमन सर्विस सेंटर आज रोजगार का बड़ा माध्यम बने हैं। युवाओं को ग्राम स्तर का उद्यमी बना रहे हैं”.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer