February 4, 2026 5:08 am

नई ऊंचाई आज नए भारत की सच्चाई, बढ़ा पूरे विश्व का विश्वास : PM Modi

increased-the-trust-of-the-whole-world-PM Modi
Google

बेंगलुरु :। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बेंगलुरु के येलहंका वायु सेना स्टेशन में एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा बेंगलुरु का आसमान न्यू इंडिया के सामर्थ्य का गवाह बन रहा है। बेंगलुरु का आसमान इस बात की गवाही दे रहा है कि नई ऊंचाई ही नए भारत की सच्चाई है। आज देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है और उसे पार भी कर रहा है।

भारत पर बढ़ा पूरे विश्व का विश्वास

पीएम मोदी ने कहा कि एयरो इंडिया का यह आयोजन भारत के बढ़ते हुए सामर्थ्य का उदाहरण है। इसमें दुनिया की करीब 100 देशों की मौजूदगी होना दिखाता है कि भारत पर पूरे विश्व का विश्वास कितना बढ़ गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश-विदेश के एग्जिबिटर इसमें अपनी भागीदारी कर रहे हैं। इसने अब तक अपने सारे रिकोर्ड तोड़ दिए हैं। इसमें भारतीय MSME भी हैं, स्वदेशी स्टार्ट अप भी है और दुनिया की जानी मानी कंपनी भी है।

राजनाथ सिंह बोले- वैश्विक आकाश में चमक रहा है भारत

एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे रक्षा क्षेत्र ने कुछ वर्षों में एक लंबी यात्रा तय की है। इस यात्रा में रक्षा क्षेत्र ने सफलता के कई पड़ाव पार किए हैं, जो आगे चल कर इस क्षेत्र में मजबूती का स्तंभ बने हैं। एयरो इंडिया भी उन्हीं स्तंभों में से एक है। उन्होंने कहा कि वैश्विक आकाश में भारत एक ऐसे सितारे के रूप में उभरा है, जो न केवल चमक रहा है बल्कि दूसरों को भी अपनी चमक से रोशन कर रहा है।

वायु सेना प्रमुख ने किया गुरुकुल गठन का नेतृत्व

भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने एयरो इंडिया 2023 के उद्घाटन समारोह में फ्लाईपास्ट के दौरान गुरुकुल गठन का नेतृत्व किया।

98 देश हुए शामिल

एयरो शो लगभग 35,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है, यह अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा। इसमें 98 देश शामिल हुए हैं। एशिया का सबसे बड़ा एयरो शो डिजाइन नेतृत्व में देश की प्रगति, यूएवी क्षेत्र में वृद्धि, रक्षा अंतरिक्ष और भविष्य की प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित करेगा।

32 देशों के रक्षा मंत्री भी शामिल

इस कार्यक्रम में 32 देशों के रक्षा मंत्रियों, 29 देशों के वायुसेना प्रमुखों और वैश्विक और भारतीय ओईएम के 73 सीईओ के भाग लेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, एमएसएमई और स्टार्ट-अप सहित 809 रक्षा कंपनियां आला प्रौद्योगिकियों में प्रगति और एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र में वृद्धि का प्रदर्शन करेंगी। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने एयरो इंडिया 2023 पर स्मारक डाक टिकट भी जारी किया।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer