February 21, 2026 8:06 pm

राजस्थान: पुराना बजट पढ़ने पर PM मोदी ने CM अशोक गहलोत पर कसा तंज

PM-Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai Expressway) के पहले चरण का उद्धाटन किया. इसके बाद

एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कानून व्यवस्था और 3 दिन पहले सीएम द्वारा राजस्थान का पुराना बजट पढ़ने को लेकर भी तंज कसा.

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) रविवार को राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai Expressway) के पहले चरण का उद्धाटन करने पहुंचे थ। यहाँ उन्होंने कहा कि “राजस्थान में कांग्रेस कैसे सरकार चला रही है ये किसी ये छिपा नहीं है. अभी कुछ दिन पहले बजट सत्र को दौरान जो कुछ हुआ उसकी चर्चा चारों तरफ है. मैं मानता हूं कि गलती किसी से भी हो सकती है लेकिन लेकिन इससे पता चलता है कि कांग्रेस के पास ना विजन है ना उनके बातों में वजन रह गया है.”

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer