पीएम मोदी आज गुजरात के गांधीनगर पहुंचे. यहाँ वे अखिल भारतीय शिक्षा संघ अधिवेशन में शामिल हुए. यहाँ अपने सम्बोधन में पीएम मोदी ने शिक्षकों और छात्रों को लेकर खास बातें कही.
पीएम ने कहा “जब भारत (India) विकसित होने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है ऐसे में शिक्षकों (Teachers) की भूमिका और बढ़ जाती है…एक ज़माने में गुजरात में ड्रॉप आउट रेट 40% के आसपास रहता था लेकिन आज यह 3% रह गया है। यह Gujrat के शिक्षकों के सहयोग से ही हो पाया है.
आज शिक्षकों के सामने संसाधनों की चुनौती दूर हो रही है, लेकिन आज की पीढ़ी के छात्रों की जिज्ञासा शिक्षकों के लिए चुनौती बन गई है। ये छात्र आत्मविश्वास से भरे हैं, ये निडर हैं। उनकी जिज्ञासा शिक्षकों को चुनौती देती है.
गूगल से आंकड़ें मिल सकते लेकिन निर्णय..
गूगल से छात्रों को आंकड़ें मिल सकते हैं लेकिन निर्णय तो खुद ही लेना पड़ता है। एक गुरु ही छात्र को सीखा सकता है कि वे अपनी जानकारियों का सही उपयोग कैसे करें। तकनीक से जानकारी मिल सकती है लेकिन सही दृष्टिकोण शिक्षक ही दे सकता है.
यह दुर्भाग्य की बात है कि आजादी के बाद से माता-पिता द्वारा हिंदी (Hindi) को शिक्षा की भाषा के रूप में नजरअंदाज करते हुए अंग्रेजी माध्यम (English Medium) से बच्चों को शिक्षित करने की ओर झुकाव शुरू हुआ। यह बड़े सौभाग्य की बात है कि आज सरकार मातृभाषा में शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठा रही है.





