February 20, 2026 8:06 pm

कनाडा में इमरान खान के समर्थन में प्रोटेस्ट

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को कल गिरफ्तार कर लिया गया था. जिसपर उनके समर्थकों ने जम कर हंगामा किया और कई जगह पर तोड़-फोड़ भी की. वहीं कनाडा में भी इमरान के समर्थन में प्रदर्शन हुए.

कनाडा के टोरंटो में बड़ी संख्या में पाकिस्तानियों ने पाक सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया. इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ उनके समर्थकों ने कई जगह पर प्रदर्शन किया.

गिरफ़्तारी से पहले बनाया वीडियो

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कोर्ट में पेश होने से पहले एक वीडियो बनाकर सोशल मिडिया पर डाला. इसमें वे पाकिस्तान की माजूदा सरकार और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया था और गंभीर आरोप लगाए थे.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer