February 20, 2026 3:33 pm

कोल्हापुर: सोशल मीडिया पर स्टेटस को लेकर हंगामा, सीएम ने कहा..

महाराष्ट्र: कोल्हापुर (Kolhapur) में सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक स्टेटस लगाए जाने के विरोध में और युवक के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू संगठन ने छत्रपती शिवाजी (Chatrapati Shivaji) चौक पर धरना प्रदर्शन किया। Police ने लाठी चार्ज कर धरना दे रहे लोगों को सड़क से हटाया।

SP महेंद्र पंडित ने बताया कि “एक शिकायत आई थी जिसमें हमने 2 मामलों 5 लोगों को हिरासत में लिया है। कुछ संगठनों ने आज Kolhapur बंद का आह्वान किया था और एक जगह इकट्ठा हुए थे।

जब वे जाने लगे तो किसी ने पथराव किया जिससे वहां खड़े वाहनों का नुकसान हुआ। हमने इस पर क़ानूनी कार्रवाई की है। हर जगह बंदोबस्त तैनात किया है। परिस्थिति हमारे नियंत्रण में है और पुलिस तैनात है”.

क्या बोले सीएम ?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस मामले पर बात करते हुए कहा कि “राज्य में क़ानून व्यवस्था बनाए रखने की ज़िम्मेदारी सरकार की है। गृह विभाग और मंत्री अधिकारियों के साथ संपर्क में है और मैं भी अधिकारियों के साथ संपर्क में हूं। लोगों से क़ानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील करता हूं”.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer