जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के राजौरी जिले के कंडी इलाके में हुए मुठभेड़ में सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं.एक घायल जवान की हालत गंभीर बनी हुई है. ऑपरेशन के दौरान तीन जवान घायल हो गए थे.
फिलहाल इलाके में सेना का ऑपरेशन अभी भी जारी है. एहतियात के तौर पर इलाके में इंटरनेट (Internet) सेवा भी बंद कर दी गई है. शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों (Terrorist) के बीच मुठभेड़ हुई थी. इसमें एक अधिकारी सहित 4 जवान घायल हो गए थे.
घायल जवानों को कमांड अस्पताल उधमपुर ले जाया गया था. राजौरी जिले के बनयारी पर्वतीय क्षेत्र के डोक में गोलीबारी हुई. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) जम्मू जोन, मुकेश सिंह ने पुष्टि की थी कि कांडी वन क्षेत्र में मुठभेड़ चल रही है. राजौरी जिले के कंडी टोले के केसरी इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है.
PAFF ने ली हमले की जिम्मेदारी
आतंकी संगठनों पीएएफएफ ने Jammu Kashmir के राजौरी हमले की जिम्मेदारी ली है. अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी एक बयान में जैश और लश्कर से संबंधित JeM और LeT ने दावा किया है कि उन्होंने घात लगाकर में सेना को अपने एंबुश में फंसाया. मालूम हो कि राजौरी एनकाउंटर में सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं.





