February 20, 2026 3:31 pm

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा भी बातचीत के लिए बुलाये जाने पर पहलवानों की प्रतिक्रिया 

पहलवानों का प्रदर्शन लम्बे समय से जारी है और अब केंद्रे सरकार भी इसे गंभीरता से ले रही है. 2 दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह ने पहलवानों से मुलाकात की थी और अब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा भी बातचीत के लिए बुलाया गया है. 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को बातचीत के लिए बुलाए जाने पर पहलवान साक्षी मलिक ने कहा “हम सरकार द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर अपने वरिष्ठों और समर्थकों के साथ चर्चा करेंगे। जब सभी अपनी सहमति देंगे कि प्रस्ताव ठीक है, तभी हम मानेंगे।

ऐसा नहीं होगा कि हम सरकार की किसी भी बात को मान लें और अपना धरना समाप्त कर दें। बैठक के लिए अभी तक कोई समय तय नहीं किया गया है”. बता दें पहलवान अब WFI अध्यक्ष की गिरफ़्तारी की मांग कर रहे हैं.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer