मोबाइल कंपनी Realme ने अपना नया मोबाइल मार्किट में उतार दिया है. इसका लुक शानदार है और ये वजन में भी काफी हल्का है. लेकिन इसके फीचर्स काफी दमदार हैं. तो आईये बिना देरी के जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में.
Realme के इस मॉडल का नाम है Realme 11 Pro 5G , जो 8 GB RAM और 128 GB की स्टोरेज के साथ आता है. 11 Pro में बैक साइड में लेदर फिनिशिंग दी गयी है और फ्रंट में 6.70-इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले है. ये एंड्राइड 13 पर बेस है और इसमें मीडियाटेक डिमेंसिटी 7050 प्रोसेसर दिया गया है.
इस मोबाइल को चार्ज करने के लिए 80 वाट का चार्जर आता है और बैटरी 5000 mAh की दी गयी है. यानि आपका फ़ोन मिनटों में 50 % से ज्यादा चार्ज हो जायेगा. जोकि एक अच्छी बात है.
आईये अब जानते हैं इसके कैमरे के बारे में
Realme 11 Pro 5G का कैमरा आपका दिल जीत लेगा. क्योंकि इसमें रियल कैमरा 100MP का है. जो काफी शानदार तस्वीरें खींचता है. इसके कैमरे का डिजाइन रियल कैमरे की तरह रखा गया है. वहीँ सेल्फी कैमरा 16 MP का दिया गया है. जो काफी अच्छी Pics लेता है.
आईये अब जानते हैं इसकी कीमत के बारे में
Realme ने 11 Pro की कीमत 23,999 रूपए रखी है और इस मॉडल के दूसरे वेरिएंट की कीमत 27,999 रूपए रखी गयी है. इसके दूसरे वेरिएंट में 200 MP का बैक व 32 MP का फ्रंट केमरा दिया गया है और इसमें 100 watt की चार्जिंग मिलती है. तो अब आप अपने बजट के हिसाब से इन दोनों में से कोई भी वेरिएंट ले सकते हैं.
अभी तक हमारे साथ बने रहने के लिए धन्यवाद, अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो हमारे चैनल को सब्स्क्राइब करें और विडोम को लिखे व शेयर करें, धन्यवाद.





