November 1, 2025 2:13 am

उप्र पुलिस में जल्द होने वाली है भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया…

recruitment-is-going-to-happen-soon-in-up-police-know-the-complete-process-of-application
Google

लखनऊ :। उप्र पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही तकरीबन 35700 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। इस बारे में प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद युवाओं में उत्साह का संचार हो गया है क्योंकि यह यूपी पुलिस में नौकरी पाने का सुनहरा मौका होगा।

सूत्रानुसार जुलाई 2024 तक इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। मौजूदा समय में 26382 कांस्टेबल, 8540 पीएसी, 1582 जेल वार्डन और 172 फायरमैनों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जा सकता है। जिसके लिए UPPRPB जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

इस प्रक्रिया से भरें आवेदन

UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन आने के बाद अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। यहां मांगे गए सभी दस्तावेज जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर अपनी फीस जमा कर सकते हैं।

यूपी पुलिस भर्ती देख रहे युवा अगर इससे पहले की भर्ती में भी शामिल हो चुके हैं तो वह भी आवेदन कर सकते हैं क्योंकि यूपीपीबीपीबी ने एक से अधिक बार आवेदन को इनकार नहीं किया है।

चयन प्रक्रिया

उप्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती में पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाता है। जिसके बाद उम्मीदवारों के दस्तावेज का वेरीफिकेशन होता है। दौड़ के साथ ही शारीरिक परीक्षण किया जाता है।

पुलिस कांस्टेबल के लिए जरूरी मानक

अभ्यर्थी              मानक

पुरुष अभ्यर्थी  168 सेमी हाइट

पुरुष अभ्यर्थी  79 सेमी सीना बिना फुलाए

84 सेमी सीना फुलाकर

महिला अभ्यर्थी      152 सेमी हाइट

महिला अभ्यर्थी वजन – 40 केजी

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा एग्जाम पैटर्न

विषय                          प्रश्न   अंक   समय

सामान्य जानकारी    38    76    2 घंटे

सामान्य हिंदी               37    74

न्यूमेरिकल योग्यता   38    76

मानसिक अभियोगिता, आईक्यू-रीजनिंग योग्यता      37    74

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer