December 20, 2025 11:21 am

Republic Day: कर्तव्य पथ पर दुनिया ने देखी भारत की शक्ति और संस्कृति

Republic-Day-2023

Republic Day: आज हम अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहे है और पूरे देश में इसकी धूम दिखाई दे रही है. गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को शुभकामनायें दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है.

21 तोपों की सलामी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस समारोह में देश का नेतृत्व किया. परंपरा के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज (Flag) फहराया गया और उसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान हुआ. इसके बाद कर्तव्य पथ पर देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता की झलक दिखाने की शुरुआत हुई.

इस दौरान गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी मौजूद रहे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मिस्र के राष्ट्रपति के कर्तव्य पथ पहुँचने पर PM मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, CDS जनरल अनिल चौहान ने अगवानी की. इससे पहले पीएम मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को नमन किया.

कर्तव्य पथ पर शक्ति प्रदर्शन

कर्तव्य पथ पर भारत के शक्ति प्रदर्शन में 75 आर्मर्ड रेजीमेंट के मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन की टुकड़ी, वायु रक्षा मिसाइल रेजिमेंट की आकाश मिसाइल सिस्टम, 512 लाइट एडी मिसाइल, 61 कैवलरी की वर्दी में पहली टुकड़ी नौसेना के 9 राफेल और आईएल-38 समेत कुल 50 विमान शामिल हुए.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer