February 20, 2026 4:51 pm

भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया एक बार में कितने बदले जायेंगे 2000 के नोट

2000 के नोट धीरे-धीरे मार्केट से गायब हो रहे थे और सभी अनुमान लगा रहे थे कि ये नोट बंद हो जायेंगे. इस बीच RBI ने इसपर मोहर भी लगा दी है. जिससे अब लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा कि “आम जनता को काउंटर पर 2000 रुपये के नोट बदलने की सुविधा सामान्य तरीके से प्रदान की जाएगी, जैसा कि पहले प्रदान किया जा रहा था.

23 मई से किसी भी बैंक में एक समय में 2000 रुपये के नोटों को अन्य मूल्यवर्ग के बैंकनोटों में बदलने की सीमा 20,000 रुपये तक की जा सकती है”। यानि एक बार में 2000 के नोट को 50,100, 200 और 500 के नोट में बदला सकते हैं.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer