June 1, 2025 1:45 pm

Operation Ajay : हमास-इजराइल युद्ध के बीच 212 भारतीय नागरिकों की वापसी 

  • Operation Ajay के जरिये भारतीय नागरिकों की वापसी 
  • इजराइल में फसे 212 भारतीय नागरिकों की वापसी
  • केंद्रीय मंत्री ने कहा भारत अपने नागरिकों के साथ दूसरे देश के नागरिको को भी बचाता है

नई दिल्लीः हमास-इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के बीच फंसे भारत के कई नागरिक फसें हुए थे। लेकिन भारत सरकार के ‘ऑपरेशन अजय’ (Operation Ajay) ने उदास चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। भारतीय नागरिकों को लेकर इजराइल (israel) से पहली फ्लाइट आज सुबह शुक्रवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी। बता दें पहली फ्लाइट में 212 भारतीयों को इजराइल से सुरक्षित लाया गया है।

ऑपरेशन अजय पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “चाहे वह COVID का समय हो या यूक्रेन-रूस युद्ध का समय हो या अरब स्प्रिंग के दौरान, भारत ने एक के बाद एक ऑपरेशन किए हैं और भारतीयों को बचाया है… पिछले साढ़े 9 साल से यही हो रहा है। सिर्फ अपने नागरिकों को ही नहीं, हमने दूसरे देशों के नागरिकों को भी बचाया है… आज भारत मदद मांगता नहीं, मदद देता है।”

क्या है ऑपरेशन अजय?

बता दें कि Hamas और Israel के बीच जारी जंग में सैंकड़ों भारतीय नागरिक भी फंसे हुए हैं। भारत ने स्वदेश लौटने के इच्छुक भारतीयों की वापसी को सुविधाजनक बनाने के लिए Operation Ajay शुरू किया है। क्योंकि हमास आतंकवादियों द्वारा इजरायली शहरों पर लगातार हमले किये जा रहे हैं। जिसे देखते हुए भारत सरकार ने तेज़ी से अपने नागरिको को वापस लाने के लिए काम शुरू कर दिया हैं।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer