February 21, 2026 11:54 am

RRR : मूवी के नटू-नटू गाने ने जीत लिया Oscar

rrr movie song naatu naatu

Naatu Naatu Song: न‍िर्देशक राजामौली की फ‍िल्‍म ‘RRR’ के गाने नाटू-नाटू (Naatu Naatu) ने बेस्‍ट ऑर‍िजनल अवॉर्ड (ऑस्‍कर) जीत ल‍िया है. इससे सभी भारतीय गौरान्वित हो गए है. बता दें ये पहली भारतीय फीचर फिल्‍म है, ज‍िसके गाने को ऑर‍िजनल सॉन्‍ग (original song) कैटेग‍िरी में ऑस्‍कर अवॉर्ड जीता है.

म्यूजिकल कम्पोज़र एम एम कीरावनी (M. M. Keeravani) इस अवार्ड को लेने स्टेज पर पहुंचे. उन्होंने यहाँ कहा कि ‘मैं कारपेंटरों को सुनते हुए बड़ा हुआ हूं और आज मेरे हाथ में ऑस्‍कर्स है.’ ‘मेरे द‍िमाग में बस एक ही बात चल रही थी, और यही हाल राजामौली और मेरे परिवार के द‍िमाग में भी था… आरआरआर (RRR) को जीतना ही होगा, ये हर भारतीय के ल‍िए गौरव की बात होगी. इसे हमें दुनिया में सबसे ऊंचे पायदान पर बैठाना ही होगा.’

बता दें ‘नाटू-नाटू’ ने 95वें अकादमी अवॉर्ड में 15 गानों को हरा कर ऑर‍िजनल सॉन्‍ग कैटेग‍िरी में ये पुरस्‍कार जीता है. इसके साथ ही 80वें गोल्‍डन ग्‍लोब अवॉर्ड्स (Golden Globe Awards) में भी बेस्‍ट ऑर‍िजनल सॉन्‍ग कैटेग‍िरी में अवॉर्ड जीता था. इसके अलावा ‘द एलिफेंट विस्परर्स’ (The Elephant Whisperers) को ‘बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट’ कैटेगरी में ऑस्कर मिला है.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer