कर्नाटक में सरकार गठन से पहले मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस में माथापच्ची चल रही है. अभी फैसला नहीं हो पाया है कि सिद्धारमैया या डीके शिवकुमार में कौन मुख्यमंत्री बनेगा और कौन उपमुख्यमंत्री.
इससे कांग्रेस की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं. सूत्रों की मानें तो सिद्धारमैया को सीएम पद देने और राज्य की पार्टी ईकाई के अध्यक्ष DK Shiv Kumar को डिप्टी सीएम पद देने पर चर्चा चर्चा हो रही थी. लेकिन डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम पद मंजूर नहीं है.
इसके साथ ही सीएम पद को लेकर उन्होंने आखिरी फैसला UPA चेयरपर्सन सोनिया गांधी के ऊपर छोड़ दिया है. बता दें कि सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों फिलहाल Congress आलाकमान से मिलने के लिए दिल्ली में हैं.





