October 31, 2025 7:08 pm

Smriti व Ashley Gardner की लगी लॉटरी, Deepti व Harmanpreet पर भी धन की बारिश

Smriti-and-Ashley Gardner
Google

WPL: भारत में पहली बार हो रहे महिला आईपीएल (WPL) के लिए 5 टीमों के बीच 448 खिलाड़ियों के लिए पहली बार ऑक्शन मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में हो रहा है। 5 टीमों में मुंबई, लखनऊ, बैंगलोर, अहमदाबादऔर दिल्ली की टीमें शामिल हैं। 4 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 50 लाख की बेस प्राइस वाले स्लॉट में 24 और 40 लाख के स्लॉट में 30 खिलाड़ी शामिल हैं।

रेणुका सिंह ठाकुर

भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को आरसीबी ने 1.5 करोड़ में खरीदा।

दीप्ति शर्मा

भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स ने 2.6 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।

एलिस पेरी

ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी को आरसीबी ने 1 करोड़ 70 लाख रुपये में खरीदा।

सोफी एक्लेस्टोन

इंग्लैंड की बाएं हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन लखनऊ की फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगी। यूपी वॉरियर्स ने उन्हें 1.8 करोड़ में खरीदा।

एश्ले गार्डनर की लॉटरी

ऑस्ट्रेलियाई एश्ले गार्डनर को गुजरात टाइटंस ने 3.2 करोड़ में खरीदा।

सोफी डिवाइन को RCB ने खरीदा

न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन को बैंगलोर ने बेस प्राइस 50 लाख में खरीदा।

हरमनप्रीत कौर पर मुंबई ने लगाया दांव

मुंबई इंडियंस ने भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को एक करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा।

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास

भारतीय टीम की धुरंधर ओपनर स्मृति मंधाना को बैंगलोर ने 3.40 करोड़ में खरीदा।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer