February 22, 2026 12:27 am

Lucknow Alaya Apartment: सपा नेता अब्बास हैदर की मां और पत्नी की मौत

SP leader Abbas Haider's mother and wife died in Lucknow Alaya Apartment accident

Alaya Apartment: मंगलवार को राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित अलाया अपार्टमेंट ढहने से बड़ा हादसा हो गया था. इसमें 15 लोगों को रेस्क्यू करके निकला जा चूका है. जबकि 2 की मौत हो गयी है. इस हादसे में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अब्बास हैदर की मां और पत्नी की मौत हो गई.

इलाज़ के दौरान हुई मौत

15 घंटे के रेस्क्यू के बाद 74 वर्षीय बेगम हैदर और उजमा हैदर को निकाला जा सका. इसके बाद दोनों को तत्काल सिविल हॉस्पिटल ले जाय गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. एक ही परिवार में हुई दो मौतों से मातम का माहौल है.

बता दें14 अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि हलकी-फुलकी चोट वाले लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. अभी भी मलबे में एक से दो लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer