February 20, 2026 5:08 pm

सपा विधायक ने भाजपा प्रत्‍याशी के पति को कोतवाली में पीटा, फिर हुआ ये…

Google

अमेठी :। उप्र के अमेठी की गौरीगंज नगर पालिका में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से आज एक दिन पूर्व माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। दरअसल, गौरीगंज कोतवाली में गौरीगंज से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर भाजपा प्रत्‍याशी के पति को जमकर पीटा। इस दौरान खूब गालीगलौज हुआ और पुलिस खड़े होकर तमाशा देखती रही।

पुलिस पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा की जा रही अवैध हरकतों को लेकर मंगलवार की शाम से धरना प्रदर्शन कर रहे विधायक राकेश प्रताप सिंह दूसरे दिन काफी उग्र हो गए। विधायक और उनके समर्थकों ने पुलिस पर भाजपा समर्थकों को बचाने का आरोप लगाते हुए कटघरे में लेना शुरू कर दिया।

कोतवाली के बाहर कई थानों का पुलिस बल बुलाया गया था। इसी बीच विधायक ने अपनी पिस्टल निकालकर देख लेने की धमकी भी दी। तभी भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह कोतवाली के बाहर जाते हुए दिखे। सपा समर्थकों ने उनको घेर लिया और पुलिस की मौजूदगी में उनकी गाड़ी को पीटना शुरू कर दिया।

बचने के लिए दीपक सिंह ने धीरे से अपनी गाड़ी कोतवाली के अंदर घुसा दी। जहां पर सपा विधायक व उनके समर्थकों ने कोतवाली के भीतर ही भाजपा प्रत्याशी के पति को जमकर पीटा। पुलिस ने किसी तरह से भाजपा प्रत्याशी के पति को खींचकर बाहर निकाला और उनकी जान बचाई। हाथापाई में विधायक के भतीजे अरुणेंद्र सिंह को भी चोट लगी है।

इसके बाद भाजपा के भी कुछ समर्थक कोतवाली के भीतर आ गए। स्थिति बिगड़ते देख कप्तान डॉ. इलामारन कई थानों की पुलिस के साथ गौरीगंज कोतवाली पहुंचे। बाहर कुछ सपा कार्यकर्ताओं को भी मारा पीटा गया है। दोनो पक्ष मुकदमे की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। फिलहाल स्थिति बेहद तनावपूर्ण है।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer