February 20, 2026 8:06 pm

TMKOC: एक्ट्रेस के यौन शोषण के आरोप के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी का सबसे चर्चित शो रहा है. लेकिन पिछले कुछ दिनों से शो विवादों में घिरा हुआ है. शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेष लोढा और प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी के बीच अभी मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि उनपर जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल (Jenifer Mistry Bansiwal) ने कथित तौर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है.

जेनिफर शो में मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभा रही थीं. उन्होंने इस साल मार्च में शो छोड़ दिया था. सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है जोकि कथित पर जेनिफर की है. इसमें उन्होंने यौन शोषण होने की बात कही है.

मामला सामने के आने का बाद मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी. एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर Asit Kumar Modi और क्रू के 2 मेंबर के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप हैं. हालांकि प्रोड्यूसर ने आरोपों खंडन किया है. उनका कहना है कि लोग उन्हें बदनाम कर रहे हैं.

 

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer