पश्चिम बंगाल: 30 मार्च को राम नवमी वाले दिन हिंसा हुई थी और अब 5 दिन बाद भी तनाव बना हुआ है. हुगली जिले के रिशरा रेलवे स्टेशन पर कल एक बार फिर पथराव की घटना सामने आई। कुछ समय के लिए प्रभावित इलाकों पर ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था जिसे बाद में शुरू कर दी गईं। इलाके में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।
DSP उज्जवल दास ने बताया कि “अभी स्थिति सामान्य है और RFP, GRP मिलकर फ्लैग मार्च कर रहे हैं। जिन लोगों ने यह घटना की उसकी जांच की जा रही है और मामले जल्द गिरफ़्तारी करेंगे। आगे कोई घटना न हो उसके लिए फ्लैग मार्च कर रहे हैं”.





