March 22, 2026 12:08 am

शरद पवार के इस्तीफे को पार्टी ने अस्वीकार किया

शरद पवार द्वारा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के फैसले के बाद से पार्टी कार्यकर्त्ता और नेता दोनों नाराज हैं. वे इस फैसले को वापस लेने कि मांग कर रहें है. 

इसी पर NCP के उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि पवार जी ने 2 मई को अचानक अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी. उन्होंने आगे की कार्रवाई के लिए और नए अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए पार्टी नेताओं की एक समिति नियुक्त की. आज हमने समिति की बैठक की. देश के नेता शरद पवार जी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था जिसे एक मत से नामंजूर किया जाता है और हम उनसे विनती करते हैं कि वे अपने पद पर कायम रहें और अपनी जिम्मेदारी निभाएं. हमने ये फैसले लिया है.

शरद पवार (Sharad Pawar) साहब ने हमें बिना बताए फैसला ले लिया। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेता की सभी मांगों पर विचार करते हुए हमने आज बैठक की और समिति ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है. समिति सर्वसम्मति से इस इस्तीफे को खारिज करती है और हम उनसे पार्टी अध्यक्ष के पद पर बने रहने का अनुरोध करते हैं.

आगे उन्होंने कहा “मेरे साथ कई नेताओं ने पवार साहब से मुलाकात की और सबने उनसे लगातार अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया. क्योंकि इस समय देश और पार्टी को उनकी जरूरत है. न केवल NCP नेताओं बल्कि पार्टी के अन्य नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों ने भी उनसे पार्टी प्रमुख बने रहने का अनुरोध किया.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer