November 1, 2025 2:21 am

रूस से भारत आने वाली एस-400 मिसाइल की खासियत

भारत दिन प्रतिदिन अपनी सैन्य शक्ति को बढ़ाता जा रहा है। युद्ध के मैदान में वायु सेना की बहुत अहम भूमिका होती है। क्योंकि दुश्मन को ज्यादा से ज्यादा हानि वायु मार्ग द्वारा ही पहुंचाई जा सकती हैं। और इन दिनों भारतीय वायु सेना को एक के बाद एक मोदी सरकार तोहफे दे रही है। पहले भारतीय वायु सेना को राफेल फिर अपाचे व अब एस 400 मिसाइल प्रणाली दी जा रही है।

क्या है एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली

1. दूर के लक्ष्य को निशाना बनाने के लिए इस तरह की प्रणाली का उपयोग किया जाता है।

2. S-400 प्रणाली 100 से अधिक हवाई खतरों को पहचान कर निशाना लगाने में सक्षम है।

3. S-400 मिसाइल लड़ाकू विमान, मिसाइल आदि को मार गिराने में सक्षम है।

4. यह प्रणाली जहां स्थापित की जाती है वहां पर 400 किलोमीटर के क्षेत्र व 30 किलोमीटर की ऊंचाई तक रक्षा करने में सक्षम है।

5. इस प्रणाली का सौदा भारत और रूस के बीच में 39000 करोड रुपए में तय हुआ है।

6. 33 से 36 टारगेट पर एक साथ निशाना लगा सकती है यह मिसाइल।

7. S-400 मिसाइल प्रणाली अमेरिका के THAAD से भी ज्यादा खतरनाक है

अब परिंदा भी पर नहीं मार सकता भारतीय सीमा में

आपको जानकर खुशी होगी कि अपाचे के 8 हेलीकॉप्टर भारत आ चुके हैं और राफेल लड़ाकू विमान भी भारत आ चुके हैं। इतनी आधुनिक डिफेंस तकनीक भारत को मिलने के बाद भारतीय सेना इतनी मजबूत हो गई है कि कोई दुश्मन चाह कर भी भारतीय सीमा में घुस नहीं सकता।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer