February 21, 2026 10:49 am

भारतीय वायुसेना को मिलने वाले Kamov 226T की खासियत

Kamav 226T

भारतीय वायुसेना की ताकत में बीते 10 वर्षों में काफी इजाफा हुआ है. s-400 मिसाइल के बाद अपाचे, राफेल जैसे शक्तिशाली लड़ाकू हेलीकॉप्टर भारतीय वायुसेना को मिले है और जल्द ही रूस से 200 कमोव हेलीकॉप्टर लेने की तैयारी चल रही है। बता दें ये डील 2019 में ही हो चुकी है, लेकिन कोरोना और फिर रूस और यूक्रेन वॉर की वजह से इस डील में देरी हो गयी.

कमोव हेलीकॉप्टर का लंबे समय से था इंतजार

भारत लंबे समय से Kamov 226T का इंतजार कर रहा था। क्योंकि यह हेलीकॉप्टर भारतीय वायु सेना के लिए बहुत कारगर होने वाला है। इस हेलीकॉप्टर का उपयोग राहत और बचाव कार्यों में किया जाता है। क्योंकि ये हेलीकॉप्टर हिमालय की ऊंची ऊंची पहाड़ियों सहित दूरदराज के इलाकों में आसानी से काम करने में माहिर है.

Kamav 226T की खासियत

आपको बता दें कि कामव रुस का हेलीकॉप्टर है जो 19000 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकते है. ये एक बार में 600 km की लंबी उड़ान भर सकता है। Kamov हेलीकॉप्टर की अधिकतम स्पीड 250 Km/h है और इसका वजन भी कम है, जिससे ये राहत कार्यों में तेजी से काम कर सकते है। इसमें 6 लोग असानिं से बैठ सकते हैं.

भारत में बनेंगे कमोव हेलीकॉप्टर

भारत के पास मौजूदा समय में Kamov 28 और Kamov 31 हेलीकॉप्टर है और अब भारत-रूस (India Russia) से जो 200 Kamav हेलीकॉप्टर खरीद रहा है, उसमें से 60 हेलीकॉप्टर रसिया से बनकर आएंगे और बाकी के 140 हेलीकॉप्टर भारत में ही बनाए जाएंगे।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer