March 22, 2026 8:29 am

इस साल फरवरी-मार्च में खूब छूटेंगे पसीने, फसलों पर भी पड़ेगा असर

Summer

नई दिल्ली: इस बार भीषण गर्मी पड़ने वाली है. ऐसा हम नहीं कह रहे है बल्कि मौसम विभाग का कहना है. दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों में गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है. मार्च के महीने से गर्म तेज़ होने वाली है.

क्या है इसका कारण

मौसम विभाग के अनुसार इस बार पहाड़ों में बर्फबारी कम होने की वजह से गर्मी जल्दी आ रही है और लम्बे समय तक रहेगी. पहाड़ों से आने वाली ठंडी वायु को लगातार बन रहे पश्चिमी विक्षोभ ने रोक रखा है. दक्षिण-पश्चिम से गर्म हवा लगातार आ रही है.

पहाड़ों पर इस बार अगर बर्फबारी होती तो उत्तर से चलने वाली हवाओं से मौसम ठंडा हो जाता. मगर इस समय गर्मी से राहत मिलने की कोई भी उम्मीद नहीं है. मार्च का महीना भी बहुत गर्म रहेगा. इसके साथ ही लगातार बढ़ती गर्मी से किसानों की फसलों को नुकसान होगा.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer