February 20, 2026 12:12 pm

CM Yogi : दुधवा में 2 हफ्ते में तीन बाघों की मौत पर सीएम योगी सख्त

Lakhimpur Kheri में दुधवा टाइगर र‍िजर्व में 2 हफ्ते के अंदर तीन बाघों की मौत होने से हड़कंप मच गया है. सीएम योगी ने इस मामले की जाँच के आदेश दिए हैं. उन्होंने वन मंत्री को मौके पर जाकर विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में बाघों की मौत की खबर का संज्ञान लेते हुए वन मंत्री, वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और वन विभाग के अन्य अधिकारियों को तुरंत दुधवा राष्ट्रीय उद्यान जाने और विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया और रिपोर्ट सौंपने का कहा.

उत्तर प्रदेश के वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि “आज जो शव मिला उसका पोस्टमॉर्टम हुआ जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी किसी दूसरे बाघ या किसी और अन्य जानवर से लड़ाई हुई जिसकी वजह से उसके सर पर चोट आई। यह आशंका जताई गई है कि उसकी 3-4 दिन पहले मृत्यु हुई है। अभी तक किसी भी तरह की लापरवाही सामने नहीं आई है। अगर लापरवाही होगी तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer