February 19, 2026 11:35 pm

बुलढाणा में दो बसों की भिडंत, 6 की मौत, 20 से 25 लोग घायल

Google

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मलकापुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. आज सुबह तड़के नेशनल हाईवे-6 पर दो यात्रियों से भरी ट्रैवल बसें आपस में टक्कर मार गई। इस भयानक टक्कर में अब तक 6 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 20 से 25 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 5 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना सुबह 3 बजे मलकापुर शहर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई है। इस हादसे में एक बस अमरनाथ यात्रा से लौट रहे यात्रियों से भरी हुई थी और वहीं दूसरी बस नागपुर से नासिक जा रही थी।

पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और सभी यात्रियों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। यह दुर्भाग्यवश घटना राष्ट्रीय हाइवे पर हुई थी, जिससे वहां का यातायात प्रभावित हो गया था, लेकिन पुलिस ने तत्कालीन कदम उठाकर यातायात को सुचारू रूप से शुरू कर दिया है। दुर्भाग्यवश इस दुर्घटना में मौत की संख्या बढ़ने की आशंका है।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer