March 31, 2026 10:49 pm

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किस बात को लेकर राहुल गाँधी को माफ़ी मांगने को कहा 

केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी पर हमला बोलते हुए कहा कि “मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि कांग्रेस का हाथ ‘न्यूजक्लिक’ के साथ, ‘न्यूजक्लिक’ के ऊपर चीन का हाथ. राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए और बताना चाहिए कि राजीव गांधी फाउंडेशन ने चीन से पैसा कैसे लिया गया और इसका इस्तेमाल कहां किया गया.

उन्हें इस बात के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए कि चीन न्यूज़क्लिक को फंड देता है तो उन्होंने उसका समर्थन क्यों किया। उन्हें देश को बताना चाहिए कि फंडिंग करने वाले लोग कौन हैं और ऐसी क्या मजबूरी थी कि कांग्रेस ‘न्यूज़क्लिक’ के साथ खड़ी दिखी…”

आगे उन्होंने AAP नेता राघव चड्ढा के एक बयान को लेकर कहा “कुछ राजनीतिक दल के नेताओं को झूठ बोलने की आदत है। शायद, वे भूल गए कि संसद के अंदर यह नहीं चलता। सदन नियमों के अनुसार चलता है, हंगामे से नहीं। वे जितना चाहें देश को गुमराह करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन लोकसभा और राज्यसभा दोनों में इनकी पोल खुल गई है…”

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer