यूपी में हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ यूपी सरकार ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। कार्यवाही की गाज सबसे ज्यादा संविदा कर्मियों पर गिरी है. इसके साथ ही 7 संगठन के खिलाफ FIR हुई है.
यूपी सरकार ने 650 आउटसोर्सिंग व संविदा कर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। बता दें हड़ताल में 20 संगठन शामिल हैं, इनमे से 7 के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। जिन एजेंसियों पर FIR हुई उन्हें प्रतिबंधित भी किया गया है. अब ये एजेंसियां भविष्य में काम नहीं कर सकेंगी.
इसके साथ ही कर्मचारी उपस्थित न करा पाने पर 7 एजेंसियों पर केस हुआ है और काम न करने वालों पर तत्काल FIR कराने के निर्देश दिए गए है. मालूम हो ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार ने हड़ताल में शामिल होने वालों को कई बार चेतावनी दी थी, मगर उसका कोई असर हड़ताल पर नहीं हुआ. जिसके बाद अब ये ऐक्शन लिया गया है.





