December 5, 2025 4:33 am

यूपी : किताबों में हुआ मुगलों का सफाया, नए सेशन से लागू हुआ बदलाव…

up-chapters-of-mughals-removed-from-books
Google

लखनऊ :। यूपी में 12वीं में पढ़ाई जाने वाली इतिहास की किताब से मुगल चैप्टर हटा दिया गया है। इसके अलावा 11वीं में इतिहास की किताब से भी इस्लाम का उदय, संस्कृतियों में टकराव और औद्योगिक क्रांति के पाठ हटा दिए गए हैं। ये बदलाव अप्रैल से शुरू हुए सेशन से लागू किया गया है। इसके साथ ही नागरिक शास्त्र की किताब से अमेरिकी वर्चस्व और शीत युद्ध का पाठ भी हटा दिया गया है।

बता दें कि शैक्षिक सत्र 2023-24 में इंटरमीडिएट में पढ़ाई जाने वाली इतिहास की किताब में ‘भारतीय इतिहास के कुछ विषय-द्वितीय’ से शासक और मुगल दरबार को हटा दिया गया है। योगी सरकार ने यूपी बोर्ड के इतिहास के सिलेबस में बड़ा बदलाव किया है। 12वीं और 11वीं कक्षा के इतिहास के सिलेबस में बदलाव किया गया है। 11वीं में से इस्लाम का उदय, संस्कृतियों में टकराव का चैप्टर हटाया गया है और औद्योगिक क्रांति पाठ भी हटाए गए हैं। ये बदलाव अप्रैल से शुरू हुए सेशन से लागू किया गया है।

यूपी बोर्ड के 12वीं के सिलेबस की स्वतंत्र भारत में राजनीति की किताब से जन आंदोलनों का उदय और एक दल के प्रभुत्व का दौर वाला चैप्टर हटाया गया है। इसके अलावा, 10वीं की लोकतांत्रिक राजनीति 2 की किताब से लोकतंत्र और विविधता, जनसंघर्ष और आंदोलन, लोकतंत्र की चुनौतियां के चैप्टर क्लोज कर दिए गए हैं।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer