June 30, 2025 9:16 am

UP Rojgar Mela 2023: UP रोजगार मेला का लक्ष्य और कैसे करें आवेदन

UP-Rojgar-Mela-2023

UP सेवायोजन बेरोजगार लोगों के लिए एक ऑनलाइन रोजगार मेला आयोजित करेगा। बेरोजगार उम्मीदवार (18 से 45 वर्ष की आयु) सेवायोजन वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। यूपी सेवायोजन 242 पंजीकृत कंपनियों को डेटा प्रदान करेगा, और साक्षात्कार ऑनलाइन होंगे। साक्षात्कार और डीवी प्रक्रिया भी ऑनलाइन होगी।

सरकारी विभागों में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए अब सेवायोजन पोर्टल का इस्तेमाल आउटसोर्सिंग के जरिए होगा। परिणाम पोर्टल पर भी पोस्ट किया जाएगा। नतीजतन, उम्मीदवारों को ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। उत्तर प्रदेश में निजी क्षेत्र 13.2 लाख नौकरियां देगा। 51 निवेश परियोजनाएं जल्द शुरू होंगी, रोजगार सृजित होंगे। रोजगार मेला अब हर माह सेवायोजन कार्यालय में लगेगा। इस वर्ष 572 रोजगार मेला लगाने का लक्ष्य है। उत्तर प्रदेश रोजगार मेला 2023 की और अधिक जानकारी के लिए कृपया लेख को पूरा पढ़ें।

UP रोजगार मेला का लक्ष्य

योजना का लक्ष्य सरकार के रोजगार अनुपात को बढ़ाना है। हर साल, राज्य सरकार उत्तर प्रदेश रोजगार मेले का आयोजन करती है, जिसमें कई राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियां भाग लेती हैं। कोर सेक्टर में नौकरी पाने के लिए यह एक बहुत ही सरल प्रक्रिया है।

UP रोजगार मेला 2023 विवरण

योजना का नाम उत्तर प्रदेश रोजगार मेला 2023
शुरू किया गया उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
आवेदन करने की तिथि आवेदन आरभ्भ है
विभाग सेवायोजन विभाग उत्तर प्रदेश
उद्देश्य रोजगार उपलब्ध कराना
श्रेणी राज्य सरकार योजना
आधिकारिक वेबसाइट http://sewayojan.up.nic.in

 

UP Rojgar Mela 2023 के लिए आवेदन कैसे करे?

राज्य के बेरोजगार युवा जो इस रोजगार मेले का लाभ उठाना चाहता हैं उन्हें पहले अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया के लिए नीचे दिये गए चरणों का पालन करें। 

  • सबसे पहले आपको विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • होम पेज पर पंजीकरण करने के विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें। 
  • अब आपके सामने पंजीकरण फॅार्म खुलकर आ जाएगा। 
  • फॅार्म में मांगी गए विवरण जैसे अपनी श्रेणी(नौकरी खोजने वाला या नियोजक चुने ,अपना Name ,Mobile Number,User ID, Paasword (8 अंको का ) , Email ID आदि को ध्यानपूर्वक भरें। 
  • इसके बाद अपना पासवर्ड बनाएं। 
  • अंत में सब्मिट के बटन पर क्लिक कर दें। 
  • इस तरह आप अपना पंजीकरण कर सकते हैं। 

आवश्यक दस्तावेज़

  1. पासपोर्ट आकार की तस्वीर 
  2. नवीनतम बायोडाटा
  3. मार्कशीट
  4. प्रमाण पत्र
  5. आयु प्रमाण
  6. आईडी प्रमाण

निष्कर्ष

इस पोस्ट में हमने आपको बताया कि UP Rojgar Mela 2023 क्या है और इसके लिए आप कैसे आवेदन कर सकते है. इसके अलावा आपका और कोई प्रश्न हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते हो.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer