February 19, 2026 3:29 pm

सनातन धर्म पर तमिलनाडु के मंत्री के बेटे के बयान पर मचा बवाल 

इस समय तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन को लेकर दिए गए बयान को लेकर घमासान मचा हुआ है. इसपर अब नेताओं की प्रतिक्रिया आने लगी है. 

तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की ‘सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए’ वाली टिप्पणी पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, “यह देश सभी धर्मों का सम्मान करने के लिए जाना जाता है. हमारा संविधान धर्मनिरपेक्ष है क्योंकि हमारे देश में विभिन्न धर्मों के लोग रहते हैं ताकि देश एकजुट रहे.

लेकिन पिछले 9 वर्षों में, भाजपा ने धर्म का राजनीतिकरण किया है और यही कारण है कि कोई भी सामने आता है और धर्म के बारे में कुछ भी कहता है। जिसने यह कहा वह गलत है लेकिन धर्म का राजनीतिकरण करने के लिए भाजपा के नेता जिम्मेदार हैं।”

क्या कहा केंद्रीय मंत्री ने 

तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की ‘सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए’ वाली टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “तमिलनाडु में कुछ लोगों की असलियत सामने आने लगी है…अभी कुछ दिन पहले हमने काशी-तमिल संगमम का आयोजन किया। तमिलनाडु के हर गांव में भगवान विश्वनाथ का स्मृति है…’सनातन’ शाश्वत है, इन राजनीतिक टिप्पणियों के कुछ नहीं होने वाला है।”

 

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer