June 30, 2025 8:39 pm

उस्मान की पत्नी ने कहा- जानबूझकर किया गया है एनकाउंटर, मेरे साथ थे रात भर

usman-wife-said-encounter
Google

प्रयागराज :। उमेश पाल हत्याकांड मामले में सोमवार को एनकाउंटर में मारे गए विजय चौधरी उर्फ उस्मान की पत्नी शिवानी का कहना है कि मेरे पति ने किसी की हत्या नहीं की। 24 फरवरी को भी पूरे दिन घर पर थे और एनकाउंटर की रात में भी घर पर उनके साथ रात भर रहे।

शिवानी ने कहा उन्होंने किसी की हत्या नहीं की है। वह घूरपुर में गाड़ी चलाकर परिवार का खर्च वहन करते थे, रातभर घर पर थे। जानबूझकर एनकाउंटर किया गया है।

नहीं पता उस्मान नाम कैसे पड़ा :

विजय चौधरी उर्फ उस्मान की पत्नी शिवानी का कहना है कि उसे नहीं पता कि उनका नाम उस्मान कैसे पड़ा। उनके हाथ पर भी विजय नाम ही गोदा गया है। उनके धर्म परिरवर्तन के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

विजय चौधरी ने किया था प्रेम विवाह :

बताया जाता है कि विजय चौधरी उर्फ उस्मान ने गांव की ही लड़की शिवानी पांडेय से प्रेम विवाह किया था। शिवानी के  भाई ऋषि पांडेय ने इस मामले में बहन को भगा ले जाने का मुकदमा भी थाने में दर्ज कराया था।

अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार विजय चौधरी के खिलाफ थाने में कुल दो मुकदमे ही दर्ज हैं। पहला लड़की को भगा ले जाने का और दूसरा कोई एक मामला और भी दर्ज है। विजय का बड़ा भाई भी आपराधिक किस्म है। फिलहाल वह जेल में बंद है। विजय ने गांव की ही शिवानी पांडेय से 2021 में प्रेम विवाह किया था। दोनों को अभी कोई संतान नहीं थी।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer