February 4, 2026 5:09 am

उत्तर प्रदेश दे रहा निवेशकों को सम्मान और पैसे की सुरक्षा : अरुण सक्सेना

minister-arun-saxena
Google

लखनऊ :। उत्तर प्रदेश के वन व पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि योगीराज से पहले और अब के यूपी में बदलाव आ गया है। 2017 से पहले जहां से अंधेरा शुरू होता था, सड़कों पर गड्ढे शुरू होते थे, कानून व्यवस्था खराब थी, वह उत्तर प्रदेश होता था पर आज सब कुछ बदल गया। यहां एक्सप्रेस वे, हवाई अड्डे, कानून व्यवस्था की सुदृढ़ व्यवस्था है। उद्योगों का अब यहां सम्मान है। पहले निवेशक कानून व्यवस्था के कारण नहीं आता था, पर आज उसे सम्मान व सुरक्षा भी मिल रही है। उसका पैसा सुरक्षित ही नहीं, बल्कि तेजी से बढ़ भी रहा है। आपके सहयोग से 2027 या उससे पहले यूपी उत्तम से सर्वोत्तम प्रदेश बन जाएगा।

वन मंत्री ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तीसरे दिन रविवार को वशिष्ठ हॉल-4 में ‘सेशन ऑन अपॉर्च्युनिटी इन फॉरेस्ट एंड एलाइड सेक्टर’ को संबोधित किया। वहीं वन व पर्यावरण विभाग को 20 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।

उन्होंने आह्वान किया कि आप हमारे लोगों को रोजगार दीजिए, यकीन दिलाता हूं यूपी में इंडस्ट्री लगाने में कोई परेशानी नहीं होगी। अधिकारी से लेकर मंत्री तक सभी आपके साथ हैं। एमओयू, बिजली कनेक्शन, एनओसी, लैंड से जुड़ी कोई भी दिक्कत हो, हम आपकी मदद करेंगे। सम्मान के साथ बेहिचक होकर आइए, उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाइए।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer