October 31, 2025 12:44 pm

Rajasthan: सीएम अशोक गहलोत के आरोप पर वसुंधरा राजे ने कही ये बात 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया पर निशाना साधा था. जिसपर वसुंधरा राजे ने ने इसे साजिश बताया और कहा कि वे बैखलाये हुए हैं.

अशोक गहलोत ने कहा था कि “राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, शोभा रानी और कैलाश मेघवाल को पता था कि उनकी पार्टी के लोग सरकार गिरा रहे हैं।

वसुंधरा राजे सिंधिया और कैलाश मेघवाल ने कहा था हमारी कभी परंपरा नहीं रही है कि चुनी हुई सरकार को हम पैसे के बल पर गिराए। इन्होंने सरकार गिराने वालों का साथ नहीं दिया जिस कारण हमारी सरकार बची रही”.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि “मेरे खिलाफ अशोक गहलोत का बयान एक साजिश है।

अशोक गहलोत ने जितना अपमान किया है, उतना कोई मेरा अपमान नहीं कर सकता। वह 2023 के विधानसभा चुनाव हारने के डर से झूठ बोल रहे है। उन्होंने इस तरह के झूठे आरोप लगाए क्योंकि वह अपनी ही पार्टी में बगावत से बौखलाए हुए हैं”.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer