November 1, 2025 2:39 am

धार्मिक यात्रा पर कोहली -अनुष्का पहुंचे ऋषिकेश, PM Modi के गुरु के आश्रम भी गए

Virat-Anushka reached Rishikesh on religious trip
Google

नई दिल्ली:। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले मिले ब्रेक के दौरान विराट कोहली और अनुष्का अपनी बेटी के साथ ऋषिकेश पहुंचे। विराट और अनुष्का स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों धार्मिक अनुष्ठान के लिए ऋषिकेश पहुंचे। धार्मिक अनुष्ठान मंगलवार, 31 जनवरी को होने की संभावना है। इसके अलावा दोनों ने गुरु की समाधि पर फूल चढ़ाकर ध्यान भी लगाया। दयानंद सरस्वती पीएम मोदी के आध्यात्मिक गुरु थे। पीएम मोदी खुद उनसे मुलाकात करने के लिए ऋषिकेश के शीशम झाड़ी स्थित स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम पहुंचे थे। बाद में स्वामी दयानंद सरस्वती ब्रह्मलीन हो गए थे।

कोहली और अनुष्का के साथ उनकी माँ भी रहीं मौजूद :

कोहली और अनुष्का ने उनके आश्रम पहुंचने के बाद सबसे पहले दयानंद सरस्वती की समाधि स्थल पर उनकी पूजा अर्चना की। साथ ही 20 मिनट ध्यान भी लगाया। इसके बाद कोहली, अनुष्का और उनकी मां सरोज ने दयानंद आश्रम के अध्यक्ष स्वामी साक्षातकृता नंद महाराज का आशीर्वाद भी लिया। रात में वह आश्रम में ही रुकेंगे। इसके अलावा तीनों ने आश्रम की रसोई में बना भोजन ही खाया। इस दौरान तीनों ने रोटी, सब्जी, खिचड़ी और कढ़ी खाई।

आपको बता दें कि इस समय भारतीय टीम न्यूजीलैंड के साथ टी20 सीरीज खेल रही है। वहीं, विराट कोहली को इससे आराम दिया गया है। वहीं 9 फरवरी से आस्ट्रेलिया के साथ भारत की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer