कल भीम आर्मी नेता चंद्र शेखर आज़ाद पर जान लेवा हमला हुआ था. जिसके बाद उन्हें सहारनपुर में एक अस्पताल ले जाया गया. बता दें हमलावरों ने जो गोली दागी वो उनके कमर को छूते हुए निकल गई थी. जिससे वो बाल-बाल बच गए।
समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील
इसके बाद आज चंद्र शेखर आज़ाद ने अपने ऊपर हुए हमले को लेकर कहा “मुझे इस तरह के अचानक हमले की उम्मीद नहीं थी। मैं देश भर में अपने दोस्तों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। हम अपनी लड़ाई संवैधानिक रूप से जारी रखेंगे…करोड़ों लोगों के प्यार और आशीर्वाद से मैं ठीक महसूस कर रहा हूं”.
आगे चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उन्हें ठीक से याद नहीं है लेकिन उनके कार्यकर्ताओं ने हमलावरों की पहचान की है। उनकी गाड़ी सहारनपुर की तरफ भागी थी। उस समय गाड़ी में 5 लोग सवार थे।





