February 20, 2026 2:58 am

संसद में मणिपुर मामले पर क्या बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

मणिपुर में 2 महिलाओं के साथ हुई घिनौनी हरकत से पूरा देश क्रोधित है. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी नाराजगी जाहिर की है. अब इस मामले पर संसद के मानसून सत्र में चर्चा होगी.

लोकसभा में मणिपुर के हालात पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि “मणिपुर की घटना निश्चित तौर पर बेहद गंभीर है और इसकी गंभीरता को समझते हुए खुद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि मणिपुर में जो हुआ उसने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है. PM ने कहा है कि घटना पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

हम मणिपुर पर संसद में चर्चा चाहते हैं. मैंने यह सर्वदलीय बैठक में भी कहा था और मैं इसे संसद में दोहराता हूं कि हम मणिपुर पर सदन में चर्चा चाहते हैं. लेकिन मैं देख रहा हूं कि कुछ राजनीतिक दल हैं जो अनावश्यक रूप से यहां ऐसी स्थिति पैदा करना चाहते हैं ताकि मणिपुर पर चर्चा ही ना हो सके.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer