February 21, 2026 10:51 am

नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर लॉरेंस बिश्नोई ने क्या कहा?

New Delhi: What did Lawrence Bishnoi say on the murder of Punjabi singer Sidhu Musewala?

नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) हत्याकांड में ​कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) की संलिप्तता की बातें होती रही हैं. बता दें वो इस समय दिल्ली की​ तिहाड़ जेल में बंद है और उसने एक न्यूज़ चैनल से सिद्धू मूसेवाला के बारे में खुल कर बात की है.

लॉरेंस विश्नोई ने कहा कि मूसे वाले के पिता बलकौर सिंह अपने बेटे के लिए न्याय मांग रहे हैं. बलकौर सिंह की शिकायत पर पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने कई ऐसे लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिनका मूसेवाला की हत्या से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है.

आगे लॉरेंस विश्नोई ने कहा कि बलकौर सिंह अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए राजनीति में आ सकते है. वहीँ धमकाने के सवाल पर उसने कहा कि उसकी ओर से ऐसी कोई धमकी भरी चिट्ठी नहीं लिखी गई थी. बलकौर सिंह मेरे बड़े जैसे हैं. हमने कभी उसकी (सिद्धू मूसेवाला) फैमिली को निशाना नहीं बनाया. वही (सिद्धू मूसेवाला के पिता) हमारे खिलाफ बोल रहे हैं.

क्यों मारा सिद्धू मुसेवाला को

लॉरेंस विश्नोई ने सिद्धू मूसेवाला का जिक्र करते हुए कहा कि ‘हमारे भाई की हत्या कराने में उसका (सिद्धू मूसेवाला) हाथ था. गुरुलाल को, विक्की को…उसने हमारे भाइयों को मरवाया, तो रिएक्शन में हमारे भाइयों ने उसको मार दिया होगा. हमारा उसके पिता या उसकी फैमिली से मतभेद नहीं थे.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer