February 19, 2026 7:34 pm

G20 डिजिटल अर्थव्यवस्था मंत्रियों की बैठक में पीएम मोदी ने क्या कहा 

G20 डिजिटल अर्थव्यवस्था मंत्रियों की बैठक में पीएम मोदी वर्चुअली शामिल हुए. उन्होंने कहा “आज भारत में 850 मिलियन से अधिक इंटरनेट उपयोगकर्ता हैं जो दुनिया में सबसे सस्ती डेटा लागत का आनंद ले रहे हैं। हमने शासन को अधिक कुशल, समावेशी, तेज और पारदर्शी बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाया है”.

45% से अधिक वैश्विक रीयल-टाइम भुगतान भारत में होते हैं…CoWIN पोर्टल ने भारत के टीकाकरण अभियान का समर्थन किया…हम एक AI-संचालित भाषा अनुवाद मंच ‘भाषिनी’ का निर्माण कर रहे हैं.

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि “कोविड के दौरान दुनिया भर के लोग अपने साथ टीकाकरण प्रमाणपत्र लेकर आते थे लेकिन भारतीय नागरिक CoWIN ऐप डाउनलोड करते थे और प्रमाणपत्र दिखाते थे। संजीवनी प्लेटफॉर्म के माध्यम से 3 लाख से अधिक लोग ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श ले रहे हैं…भारत डिजिटल क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है”.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer