April 8, 2026 12:42 pm

इस्तीफा वापस लेने के बाद क्या बोले शरद पवार 

2 मई को NCP के अध्यक्ष शरद पवार ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के फैसला किया था. इसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इसका विरोध किया और आज पार्टी की मीटिंग उनके इस फैसले को अस्वीकार कर दिया गया.

जिसके बाद शरद पवार ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया. इससे NCP के कार्यकर्ता और नेता दोनों खुश हैं. शरद पवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा करते हुए कहा, “मैं अपना फैसला वापस ले रहा हूं।”

उन्होंने कहा कि “मैं आपकी भावनाओं का अपमान नहीं कर सकता। मैं इस्तीफा वापस लेने की आपकी मांग का सम्मान कर रहा हूं। मैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफे का अपना फैसला वापस लेता हूं.”

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer